Slides

Saturday 19 August 2006

भाजपा नेत्री गीता गुप्ता ने तीन दर्जन महिलाओं के साथ बी.डी.ओ शिवराजपुर का किया घेराव - राशन कार्ड बनाने में धांधली का आरोप



राशन कार्ड के बनाने में अनियमितता की शिकायत के बावजूद कार्यवाही न होने से नाराज महिलाओं ने शुक्रवार को ब्लॉक परिसर पर धावा बोल दिया | भाजपा महिला मोर्चा की जिला अद्द्यक्ष गीता गुप्ता की अगुवाई में करीब तीन दर्जन की संख्या में पहुंची महिलाओं ने बी.डी.ओ. का घेराव किया | उनका आरोप था के कुछ गाँव में मनमानी करके राशन कार्ड अपात्रो को बनवाये गए है | बाद में बी.डी.ओ. ने गांव में खुली बैठक करवाने का आस्वासन देते हुए महिलाओं को शांत किया |

दरअसल , भाजपा महिला मोर्चा की जिला अद्द्यक्ष गीता गुप्ता  की तरफ से बी.डी.ओ को एक प्रार्थना पत्र 27 मई को दिया गया था | जिसमे इस बात का उल्लेख किया गया था की भटपुरा ग्राम पंचायत में बिना खुली बैठक के राशन कार्ड अपात्रो को बनाये गए हैं | इस काम में ग्राम प्रधान और ग्राम प्रधान अधिकारी ने अपने लोगो को तवज्जो दिया | शिकायत पत्र को दिए हुए ढाई महीने बीतने और कार्यवाही न होने पर भाजपा नेता गीता गुप्ता शुक्रवार को ब्लॉक परिसर पर तीन दर्जन महिलाओं के साथ पहुँच गयी और बी.डी.ओ. भरत कुमार मिश्रा का घेराव किया | बाद में बी.डी.ओ ने कार्यवाही का आस्वासन दिया |

Tuesday 15 August 2006

शिवराजपुर - कालिन्द्री के इंजन पर चढ़ कर ख़ुशी का इजहार , मिठाई बाटी (15th Aug 2006)



लगातार कालिन्द्री के ठहराव के लिए जूझ रहे शिवराजपुर वासियों के लिए मंगलवार का दिन ख़ुशी भरा रहा | शिवराजपुर स्टेशन पर कालिन्द्री एक्सप्रेस के ठहराव से प्रसन्न लोगो ने भाजपा महिला मोर्चा कानपुर ग्रामीण की जिला अद्द्यक्ष गीता गुप्ता की अगुआई में मिठाई बाटी | गीता गुप्ता के साथ लोगो ने स्टेशन पहुंची कालिन्द्री एक्सप्रेस के इंजन पर चढ़ कर भाजपा का झंडा फहराया |

Tuesday 6 June 2006

शिवराजपुर - विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा महिला मोर्चा कानपुर ग्रामीण ने किया वृछारोपण



विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा महिला मोर्चा कानपुर ग्रामीण ने गीता गुप्ता  (जिला अद्द्यक्ष ) के नेतृत्व में शिवराजपुर स्थित  सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में बच्चो को पर्यावरण में पेड़ों का महत्व समझाया और वृछारोपड़ किया |

Saturday 6 May 2006

शिवराजपुर - भाजपा नेत्री गीता गुप्ता ने एस. ओ. को गालियां सुनाई (25th May 2006)



चाय दुकानदार के उत्पीडन के मामले को लेकर भाजपा महिला मोर्चा जिला अद्द्यक्ष गीता गुप्ता ने थानाद्द्यक्ष शिवराजपुर देवेंद्र यादव को जमकर गालियां सुनाई , बाद में एस . ओ . के दुर्व्यवहार की शिकायत सी . ओ . बिल्हौर से की |

Wednesday 22 March 2006

शिवराजपुर - होली मिलान समारोह (21st March 2006)



शिवराजपुर में भाजपा महिला मोर्चा कानपुर ग्रामीण ने गीता गुप्ता (जिला अद्द्यक्ष ) के नेतृत्व में होली मिलन समारोह का आयोजन कर एक दूसरे को बधाई दी |

Thursday 9 March 2006

बैठक - भाजपा महिला मोर्चा का सम्मलेन १२ मार्च को ( 8 March 2006)



12 मार्च को लखनऊ में आयोजित कार्यकर्ता सम्मलेन को सफल बनाने हेतु , कसबे में भाजपा महिला मोर्चा की जिला अद्द्यक्ष गीता गुप्ता ने बैठक कर बसों व जीपो का इंतेजाम किया |

Sunday 15 January 2006

शिवराजपुर - गीता गुप्ता भाजपा महिला मोर्चा की नयी जिला अद्द्यक्ष (14 Jan 2006)







भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अद्द्यक्ष शैलतन्या जी ने गीता गुप्ता को भाजपा महिला मोर्चा की जिला अद्द्यक्ष मनोनीत किया , उक्त घोषणा खिचड़ी भोज पर प्रदेश महामंत्री पूनम कपूर द्वारा की गयी |

शिवराजपुर - खिचड़ी भोज में टूटे बंधन (14th Jan 2006)



14th Jan 2006 को शिवराजपुर में भाजपा महिला मोर्चा की गीता गुप्ता के नेतृत्व में मकर संक्रांति के पर्व पर दो सैकड़ा महिलाओं के साथ खिचड़ी भोज का आयोजन किया |

Tuesday 3 January 2006

शिवराजपुर - राजनाथ की ताजपोशी पर भाजपाइयों ने बाटी मिठाई (2nd Jan 2006)




माननीय राजनाथ सिंह जी के राष्ट्रीय अद्द्यक्ष बनने की ख़ुशी में समस्त भारतीय जनता पार्टी कानपुर ग्रामीण के सभी कार्यकर्ताओं ने शिवराजपुर में एकत्र होकर हर्ष व्यक्त करते हुए लड्डू वितरण किया |

इस मौके पर गीता गुप्ता ( जिला महामंत्री भाजपा कानपुर ग्रामीण ) , अनिल गुप्ता , मनोज पांडेय , सुबोध शुक्ला आदि मौजूद थे |