Slides

Saturday 19 August 2006

भाजपा नेत्री गीता गुप्ता ने तीन दर्जन महिलाओं के साथ बी.डी.ओ शिवराजपुर का किया घेराव - राशन कार्ड बनाने में धांधली का आरोप



राशन कार्ड के बनाने में अनियमितता की शिकायत के बावजूद कार्यवाही न होने से नाराज महिलाओं ने शुक्रवार को ब्लॉक परिसर पर धावा बोल दिया | भाजपा महिला मोर्चा की जिला अद्द्यक्ष गीता गुप्ता की अगुवाई में करीब तीन दर्जन की संख्या में पहुंची महिलाओं ने बी.डी.ओ. का घेराव किया | उनका आरोप था के कुछ गाँव में मनमानी करके राशन कार्ड अपात्रो को बनवाये गए है | बाद में बी.डी.ओ. ने गांव में खुली बैठक करवाने का आस्वासन देते हुए महिलाओं को शांत किया |

दरअसल , भाजपा महिला मोर्चा की जिला अद्द्यक्ष गीता गुप्ता  की तरफ से बी.डी.ओ को एक प्रार्थना पत्र 27 मई को दिया गया था | जिसमे इस बात का उल्लेख किया गया था की भटपुरा ग्राम पंचायत में बिना खुली बैठक के राशन कार्ड अपात्रो को बनाये गए हैं | इस काम में ग्राम प्रधान और ग्राम प्रधान अधिकारी ने अपने लोगो को तवज्जो दिया | शिकायत पत्र को दिए हुए ढाई महीने बीतने और कार्यवाही न होने पर भाजपा नेता गीता गुप्ता शुक्रवार को ब्लॉक परिसर पर तीन दर्जन महिलाओं के साथ पहुँच गयी और बी.डी.ओ. भरत कुमार मिश्रा का घेराव किया | बाद में बी.डी.ओ ने कार्यवाही का आस्वासन दिया |

Tuesday 15 August 2006

शिवराजपुर - कालिन्द्री के इंजन पर चढ़ कर ख़ुशी का इजहार , मिठाई बाटी (15th Aug 2006)



लगातार कालिन्द्री के ठहराव के लिए जूझ रहे शिवराजपुर वासियों के लिए मंगलवार का दिन ख़ुशी भरा रहा | शिवराजपुर स्टेशन पर कालिन्द्री एक्सप्रेस के ठहराव से प्रसन्न लोगो ने भाजपा महिला मोर्चा कानपुर ग्रामीण की जिला अद्द्यक्ष गीता गुप्ता की अगुआई में मिठाई बाटी | गीता गुप्ता के साथ लोगो ने स्टेशन पहुंची कालिन्द्री एक्सप्रेस के इंजन पर चढ़ कर भाजपा का झंडा फहराया |