Slides

Wednesday 23 July 2008

महिलाएं भी बूथ स्तर तक मजबूत करे संगठन को





२३ जुलाई २००८ भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा को भी बूथ स्तर तक संगठन खड़ा कर जनसमस्याओं के विरोध में जूझना होगा | जिला प्रभारी जीत कुमारी दुबे ने महिलाओं को सलाह डी की वो पार्टी में सक्रियता बढाए ताकि उनको भी भागीदारी मिल सके | उन्होंने इस दौरान मेह्गाई के लिए केंद्र सरकार को घेरते हुए कहाकि आने वाले चुनाव में जनता संप्रग को सबक सिखाएगी|
शिवराजपुर में आयोजित महिला मोर्चा की ग्रामीण इकाई की बैठक को सम्भोदित करते हुए जीत कुमारी दुबे ने कहाकि मेह्गाई से आम आदमी की कमर टूट गयी है | परमाणु करार के बेचैन संप्रग सरकार इस और ध्यान तक नहीं दे रही है| भाजपा शाशन में आसानी से मिलने वाली रसोई गैस हफ्तों लाइन लगानेके बाद भी हाँथ नहीं आ रही है|उन्होंने मोर्चा अध्यक्ष को निर्देश दिए की वो बूथ स्तर पर संगठन खड़ा करे | इसके पहले उनहोनेसरस्वति प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बैठक का सुभारम्भ किया | बैठक की अद्यक्षता महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष गीता गुप्ता ने की बैठक में पुष्प मिश्रा,निशा दीक्षित,मीना कठेरिअ,लक्ष्मी राठौर,कमला कुरील,राम दुलारी, मिथलेश गुप्ता तथा किरण शुक्ल आदि थी |

Monday 21 July 2008

बिजली समस्या से त्रस्त ग्रामीणों ने सबस्टेशन घेरा , नारेबाजी

शिवराजपुर क्षेत्र में बिजली की अनियमित आपूर्ति से त्रस्त ग्रामीणों ने रविवार को बाजार बंदकर सबस्टेशन का घेराव कर नारेबाजी की | आपूर्ति सुधार न होने पर ग्रामीणों ने क्रमिक अनशन की चेतावनी दी है |
चौबेपुर व शिवराजपुर क्षेत्र में बीते दो माह से बिजली की लचर आपूर्ति से ग्रामीणों में रोष बना हुआ है| रविवार को शिवराजपुर टाउन एरिया के लोगो ने विभागीय उदासीनता के कारण सबस्टेशन का घेराव किया | उत्तेजित लोगो ने बाजार बंद कर २ घंटे तक नारेबाजी करते हुए बिजली कर्मचारियों के खिलाफ भड़ास निकाली|
क़स्बा निवासी महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष गीता गुप्ता,रविंद्र बाजपेयी,केशव गुप्ता,राजू गुप्ता आदि ने बताया के महीनो से ट्रांसफार्मर ख़राब है , वही शिवराजपुर टाउन एरिया को मात्रा तीन घंटे बिजली दी जा रही है अगर समस्या का दो दिनों के भीतर निषतरं न कराया गया सो सभी लोग सबस्टेशन पर क्रमिक अनशन करेंगे | हंगामा या घेराव की सूचना पर सबस्टेशन पहुंचे थाना प्रभारी ने लोगो की एस.डी.ऍम से वार्ता कराई| एस.डी.ऍम ने आश्वासन दिया की बिजली विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर आपूर्ति की व्यवस्था दुरुस्त कराई जायेगी

Thursday 17 July 2008

भाजपा महिला मोर्चा की बैठक संपन्न

भाजपा महिला मोर्चा कानपुर ग्रामीण की जिलाध्यक्ष गीता गुप्ता की अद्यक्षता में शिवराजपुर में बैठक संपन्न हुई | इसमें प्रदेश कार्यसमिति की सदस्य जीत कुमारी दुबे ने कार्यकर्ताओं से संगठन मजबूत करने की बात कही | उन्होंने कहा की प्रत्येक बूथ पर प्रमुख, सेह प्रमुख बनाया जाना चाहिए | जिलाध्यक्ष गीता गुप्ता ने कहा की जिले से भाजपा को लोकसभा चुनाव में जीत दिलाने का पूरा प्रयास किया जाएगा | बैठक में निशा दीक्षित,शकुंतला गुप्ता,किरण तिवारी,मीना कठेरिया,लक्ष्मी राठौर,मिथलेश गुप्ता,प्रेम जानकी,मुन्नी देवी,राम दुलारी,किरण शुक्ल आदि मौजूद थी|

Tuesday 1 July 2008

घायल गाय का इलाज करने के लिए सरकारी डॉक्टर ने पैसे मांगे, हंगामा



१ जुलाई २००८ को शिवराजपुर कसबे में बीते सोमवार  को अज्ञात वाहन द्वारा आवारा गाय को टक्कर मारने के बाद में उसके इलाज के लिए सरकारी डॉक्टर द्वारा पैसे मांगने पर कस्बावासियों ने हंगामा काटते हुए पशु चिकित्षक के विरुद्ध जिलाधिकारी से कार्यवाही करने की मांग की | ग्रामीणों ने भाजपा महिला मोर्चा कानपुर ग्रामीण की जिला अध्यक्ष गीता गुप्ता के नेतृत्व में चंदा कर इलाज़ कराया |

गत एक माह पूर्व चौबेपुर में दो गायो के कंकाल मिलने पर विहिप व भाजपा नेताओं ने जमकर हंगामा किया था जिसके बाद सकती होने पर आजकल कसबे में फिर आवारा गाये नजर आने लगी है | बीते सोमवार को शिवराजपुरकस्बा के वार्ड न.१ के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी जिसके इलाज़ के लिए कस्बावासी पशु चिकित्शालय पहुंचे | जहां पर उपस्थित चिकित्सको ने पैसे लेकर इलाज़ करने की बात कही थी जिसपर ग्रामीणों ने भाजपा महिला मोर्चा कानपुर ग्रामीण की जिलाध्यक्ष गीता गुप्ता के नेतृत्व में हंगामे की बाद जिला अधिकारी से पशु चिकित्षक के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की |