Slides

Sunday 30 November 2008

भाजपा की महिलाओ ने मौन जुलूस निकाल आतंकवाद का पुतला फूका


मुंबई में हुए बम्ब कांड के विरोध में आज क़स्बा शिवराजपुर में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा कानपुर ग्रामीण की जिल अध्यक्ष गीता गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा महिला कारकार्ताओ ने आतंकवाद का पुतला फूक कर पुरे कस्बे में मौन जुलूस निकला | गीता गुप्ता ने बम्ब कांड की निद्दा करते हुए कहा की आतंकवाद को जड़ से ख़त्म होना चाहिए | जिसके लिए आपस में वाद विवाद छोड़कर सभी वर्ग धर्म अवं सभी पार्टियों को मिल कर सामना करना चाहिए | तथा सभी को मिलकर आतंकवाद का जड़ से खत्म करना चाहिए | इस मौके पर उनके साथ नगर अध्यख किरण शुक्ला, कोमल राठौर, लक्ष्मी  राठौर, शांति वर्मा , मीना कठेरिया, रमा काँटी, रामबेटी, लक्ष्मी  पांडेय ,संगीता सिंह सहित सैकड़ो महिलाये उपस्थित रही | शिवराजपुर क़स्बा में आतंकवाद का पुतला फूकने अवं मौन जुलूस निकलने के बाद भाजपा के कार्यकर्ताओ द्वारा एक शोक सभा का आयोजन किया गया जिसमे मुंबई बम्ब कांड में सहीदो अवं अन्य मरे गए लोगो को श्रद्धांजलि देते हुए दो मिनट का मौन रखा गया| तथा बम्ब कांड की निंदा की गयी | शोक सभा में प्रमुख रूप से पूर्व कानपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष राम किशन सिंह , मनोज पांडेय, कमेन्द्र त्रिपाठी, अनिल कटियार उपस्थित रहे|