Slides

Monday 4 July 2011

गंगाजल आचमन योग्य होने तक चलेगा आंदोलन








शिवराजपुर में मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेत्री उमा भारती का भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा कानपुर ग्रामीण की जिला अध्यक्ष ने शिवराजपुर में प्रथम आगमन पर उमा भारती जी का तिलक लगा कर स्वागत किया | स्वागत कार्यक्रम में सैकड़ो महिलाये व कार्यकर्ता थे स्वागत समारोह के दौरान उमा भारती जी ने कहा पतित पावनि गंगा का जल जब तक आचमन योग्य नहीं हो जाता तब तक  यह आंदोलन जारी रहेगा | वह माँ गंगा समग्र चिंतन यात्रा के तहत कानपुर बिठूर जाते समय शिवराजपुर शिवली तिराहे के पास रुकी थी | सोमवार दोपहर चार बजे जैसे ही उमा भारती का काफिला आ के रुका तो भाजपाई जय श्री राम के उद्घोष के साथ जिन्दा बाद के नारे लगाने लगे | कार से उतरते ही जिला अध्यक्ष गीता गुप्ता ने तिलक लगा कर स्वागत किया | स्वागत के बाद साध्वी जी ने कहा कानपुर आने का उद्देश्य हैं की जब तक गंगा जल आचमन योग्य न हो जाये तब तक कार्यकर्ता आंदोलन जारी रखे | स्वाट करने वालो में महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष गीता गुप्ता , भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष राम किशन सिंह और मंडल अध्यक्ष अस्वनी सिंह शामिल थे |