Slides

Wednesday, 23 July 2008

महिलाएं भी बूथ स्तर तक मजबूत करे संगठन को





२३ जुलाई २००८ भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा को भी बूथ स्तर तक संगठन खड़ा कर जनसमस्याओं के विरोध में जूझना होगा | जिला प्रभारी जीत कुमारी दुबे ने महिलाओं को सलाह डी की वो पार्टी में सक्रियता बढाए ताकि उनको भी भागीदारी मिल सके | उन्होंने इस दौरान मेह्गाई के लिए केंद्र सरकार को घेरते हुए कहाकि आने वाले चुनाव में जनता संप्रग को सबक सिखाएगी|
शिवराजपुर में आयोजित महिला मोर्चा की ग्रामीण इकाई की बैठक को सम्भोदित करते हुए जीत कुमारी दुबे ने कहाकि मेह्गाई से आम आदमी की कमर टूट गयी है | परमाणु करार के बेचैन संप्रग सरकार इस और ध्यान तक नहीं दे रही है| भाजपा शाशन में आसानी से मिलने वाली रसोई गैस हफ्तों लाइन लगानेके बाद भी हाँथ नहीं आ रही है|उन्होंने मोर्चा अध्यक्ष को निर्देश दिए की वो बूथ स्तर पर संगठन खड़ा करे | इसके पहले उनहोनेसरस्वति प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बैठक का सुभारम्भ किया | बैठक की अद्यक्षता महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष गीता गुप्ता ने की बैठक में पुष्प मिश्रा,निशा दीक्षित,मीना कठेरिअ,लक्ष्मी राठौर,कमला कुरील,राम दुलारी, मिथलेश गुप्ता तथा किरण शुक्ल आदि थी |

No comments:

Post a Comment