Slides

Monday 21 February 2011

प्रत्येक थाने में शुरू हो महिला हेल्पलाइन

प्रदेश में महिला उत्पीड़न के मामले बढ़ने के विरोध में सोमवार को भाजपा महिला मोर्चा ने जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया और राजपाल को सम्बोधित ज्ञापन सौपा , इसमें उत्पीड़न के मामले रोकने के साथ प्रत्येक थाने में महिला हेल्पलाइन चालू करने की मांग की गयी |
भाजपा महिला मोर्चा कानपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष गीता गुप्ता की अगुआई में सोमवार दोपहर शिवराजपुर  में जुलूस निकाला गया| इसमें प्रदेश सरकार में महिला उत्पीड़न को बढ़ावा देने के साथ अपराधी विधायकों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की | जुलुश ब्लॉक कार्यालय और नगर पंचायत कार्यालय पहुंच कर प्रदर्शन किया गया | यहाँ कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए जिला अध्यक्ष गेता गुप्ता जी ने कहा की प्रदेश में महिला उत्पीड़न की घटनाये बढ़ती जा रही हैं | प्रदर्शन के बाद राज्यपाल को सम्बंधित ज्ञापन नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी को दिया गया | ज्ञापन में महिला उत्पीड़न रोकने , प्रत्येक ठाणे में महिला हेल्पलाइन होने, महिला घरेलु हिंसा कानून सकती से लागु करने और महिला सुरक्षा समितियों को गठन करने की मांग की गयी हैं | प्रदर्शन करने वालो में पुष्प मिश्रा ,सुधा दीक्षित ,निर्मल मिश्रा, रमा पांडेय, रामकली, रामबेटी, प्रभा शर्मा (विभाग प्रभारी) ,आरती दीक्षित ,सवरी पटेल, शिल्पा दीक्षित, माया सविता, मीरा दुबे शामिल थी |

No comments:

Post a Comment