Slides

Sunday, 4 December 2016

रविवार को बिठूर में महिला सम्मलेन में हज़ारो की भीड़













४ दिसंबर २०१६ रविवार को बिठूर में आयोजित महिला सम्मलेन में मुख्य अथिति के रूप में आयीं केंद्रीय मंत्री निरंजन ज्योति जी ने हज़ारो की संख्या में आयी महिलाओं को उनकी ताकत का एहसास दिलाते हुए भाजपा को पूर्ण बहुमत से जिताने की अपील की |
कार्यक्रम की संयोजक पूनम दिवेदी जी और कार्यक्रम की जिला संयोजक गीता गुप्ता जी ने भी महिलाओं को बताया के आधा बहुमत आपके पास है आपको प्रदेश में ऐसी सरकार लानी है जो महिलाओं को सम्मान दे और ऐसी सरकार को उखड फेकने का प्राण लीजिये जिसमे महिलायें सुरक्षित नहीं है

Wednesday, 4 May 2016

कानपुर: धर्म परिवर्तन कर बनाया जा रहा था ईसाई, बीजेपी ने जमकर काटा बवाल

कानपुर के शिवराजपुर इलाके में एक परिवार का धर्मान्तरण कराए जाने का एक मामला सामने आया है. इतना ही नहीं इस बात की भनक जिला और पुलिस प्रशासन को न लगे, इसके लिए तहसील दिवस का दिन तय किया गया और पूरे कार्यक्रम को धार्मिक समारोह का रूप देते हुए टेंट लगाया गया था.
लेकिन इस बीच ग्रामीणों ने इसकी सूचना भाजपाइयों को दी. जिसके बाद दर्जनों पार्टी नेता और कार्यकर्ता पुलिस के साथ गांव पहुंच गए और हांगमा काटा. पुलिस ने मौके से एक ग्रंथ के साथ चार लोगों को हिरासत में लिया और पूछताछ के लिए थाने ले आई.
दरअसल शिवराजपुर के दुर्गापुर गांव में रहने वाले कठेरिया परिवार के घर अचानक टेंट और स्टेज मंगलवार की सुबह लगाया जाने लगा. ग्रामीणों के पूछने पर परिवार के लोग पूजा का आयोजन होने की बात कही. इस बीच तीन, चार पादरी और सहयोगी भी आ पहुंचे. पादरियों को देखकर ग्रामीणों को शक हुआ और पता चला की कठेरिया परिवार धर्मान्तरण करने जा रहा है. पहले भी परिवार के कुछ लोगों द्वारा धर्म परिवर्तन किए जाने के चलते ग्रामीणों को समझते देर न लगी. मामले की जानकारी भाजपा नेताओं के कानों तक पहुंची. फिर क्या था, आसपास इलाकों में रहने वाले दर्जनों बीजेपी, हिन्दू वाहिनी के पदाधिकारी सहित चौबेपुर से पार्टी के वरिष्ठ नेता रवि शंकर दीक्षित पुलिस के साथ गांव पहुंच गए.
पुलिस और भाजपाइयों को देख धर्म परिवर्तन कराने आये लोग मामला बिगड़ता देख भाग निकले. वहीं पुलिस ने मौके से बाइबल के साथ कल्याणपुर इलाके में रहने वाले पादरी सहित चार लोगों को पकड़ लिया. इस दौरान भाजपाई हंगामा करने लगे. भीड़ द्वारा पकड़े गए लोगों की पिटाई की आशंका के चलते पुलिस सभी को थाने ले आईं और तम्बू उखड़वा दिया.

थाना पुलिस ने गांव में हो रहे धर्मान्तरण मामले में अपनी गर्दन फंसती देख कुछ समय बाद पकड़े गए लोगों को छोड़ दिया. जिसके बाद भाजपाइयों ने मामले पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया. फिलहाल पूरे मामले को लेकर थानाध्यक्ष ने अपनी सफाई में कहा कि धर्मान्तरण जैसी कोई बात नहीं थी. भाजपाईयों ने अपनी राजनीति चमकाने के लिए पूजा आयोजन को धर्मान्तरण कार्यक्रम बताया.
दूसरी तरफ बीजेपी नेता रवि शंकर का कहना है कि कठेरिया परिवार के लोगों ने पुलिस के सामने बातचीत में धर्म परिवर्तन किये जाने को लेकर कार्यक्रम होना स्वीकार किया था, लेकिन समझाने के बाद सभी ने ऐसा करने से मना कर दिया. उन्होंने पुलिस के सामने पैसे के लालच में धर्मान्तरण के लिये राजी होने की बात कही है. पुलिस ने खुद को बचाने के लिए बिना कार्यवाई के पकड़े गए लोगों को भी छोड़ दिया.


Monday, 4 July 2011

गंगाजल आचमन योग्य होने तक चलेगा आंदोलन








शिवराजपुर में मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेत्री उमा भारती का भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा कानपुर ग्रामीण की जिला अध्यक्ष ने शिवराजपुर में प्रथम आगमन पर उमा भारती जी का तिलक लगा कर स्वागत किया | स्वागत कार्यक्रम में सैकड़ो महिलाये व कार्यकर्ता थे स्वागत समारोह के दौरान उमा भारती जी ने कहा पतित पावनि गंगा का जल जब तक आचमन योग्य नहीं हो जाता तब तक  यह आंदोलन जारी रहेगा | वह माँ गंगा समग्र चिंतन यात्रा के तहत कानपुर बिठूर जाते समय शिवराजपुर शिवली तिराहे के पास रुकी थी | सोमवार दोपहर चार बजे जैसे ही उमा भारती का काफिला आ के रुका तो भाजपाई जय श्री राम के उद्घोष के साथ जिन्दा बाद के नारे लगाने लगे | कार से उतरते ही जिला अध्यक्ष गीता गुप्ता ने तिलक लगा कर स्वागत किया | स्वागत के बाद साध्वी जी ने कहा कानपुर आने का उद्देश्य हैं की जब तक गंगा जल आचमन योग्य न हो जाये तब तक कार्यकर्ता आंदोलन जारी रखे | स्वाट करने वालो में महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष गीता गुप्ता , भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष राम किशन सिंह और मंडल अध्यक्ष अस्वनी सिंह शामिल थे |

Monday, 21 February 2011

प्रत्येक थाने में शुरू हो महिला हेल्पलाइन

प्रदेश में महिला उत्पीड़न के मामले बढ़ने के विरोध में सोमवार को भाजपा महिला मोर्चा ने जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया और राजपाल को सम्बोधित ज्ञापन सौपा , इसमें उत्पीड़न के मामले रोकने के साथ प्रत्येक थाने में महिला हेल्पलाइन चालू करने की मांग की गयी |
भाजपा महिला मोर्चा कानपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष गीता गुप्ता की अगुआई में सोमवार दोपहर शिवराजपुर  में जुलूस निकाला गया| इसमें प्रदेश सरकार में महिला उत्पीड़न को बढ़ावा देने के साथ अपराधी विधायकों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की | जुलुश ब्लॉक कार्यालय और नगर पंचायत कार्यालय पहुंच कर प्रदर्शन किया गया | यहाँ कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए जिला अध्यक्ष गेता गुप्ता जी ने कहा की प्रदेश में महिला उत्पीड़न की घटनाये बढ़ती जा रही हैं | प्रदर्शन के बाद राज्यपाल को सम्बंधित ज्ञापन नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी को दिया गया | ज्ञापन में महिला उत्पीड़न रोकने , प्रत्येक ठाणे में महिला हेल्पलाइन होने, महिला घरेलु हिंसा कानून सकती से लागु करने और महिला सुरक्षा समितियों को गठन करने की मांग की गयी हैं | प्रदर्शन करने वालो में पुष्प मिश्रा ,सुधा दीक्षित ,निर्मल मिश्रा, रमा पांडेय, रामकली, रामबेटी, प्रभा शर्मा (विभाग प्रभारी) ,आरती दीक्षित ,सवरी पटेल, शिल्पा दीक्षित, माया सविता, मीरा दुबे शामिल थी |

Wednesday, 15 December 2010

लाउडस्पीकर बंद करा कर इस. डी. एम्. ने सुलह कराई

शिवराजपुर १५ दिसंबर , को मुहर्रम पर कस्बे में लाउडस्पीकर लगाने पर हिन्दुओ ने विरोध जताया जिसपर  उप जिलाधिकारी बिल्हौर प्रहलद सिंह व क्षेत्राअधिकारी करुणा राओ ने मौके पर पहुंच कर दोनों पक्षों से बात कर समझौता कराया | तथा लाउडस्पीकर बंद कराया | शिवराजपुर कस्बे में मुहर्रम पर मुस्लिम विरादे द्वारा लाउडस्पीकर लगाए इसका हिन्दुओ ने विरोध किया हिन्दुओ का कहना था की पहले कभी लाउडस्पीकर नहीं लगाए गए नयी परंपरा की शुरुवात नहीं की जानी  चाहिए |मौके पर पहुंचे उप जिलाधिकारी ने दोनों पक्षों को बुलाकर समझौते के तहत लाउडस्पीकर हटाने को कहा तथा रात्रि में मस्जिद से मल्लू के घर तक लोगो  के आने के लिए सड़क के एक ओर मार्ग प्रकाश की व्यवस्था पर सहमति जताई जिसमे हिन्दू पक्ष से महिला मोर्चा की गीता गुप्ता और पदम् कांत शामिल हुए |

Thursday, 25 November 2010

गीता गुप्ता लगातार तीसरी बार बनी कानपुर ग्रामीण महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष डा. मधु मिश्रा ने २२ जिला व महानगर अध्यक्ष तय कर दिए है | पार्टी के सेह मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित ने बताया की गीता गुप्ता कानपुर ग्रामीण , डा.गोदावरी मिश्रा सीतापुर,अंजू वर्मा चित्रकूट,ममता मिश्रा को बांदा का जिला अध्यक्ष बनाया गया है |

Sunday, 30 November 2008

भाजपा की महिलाओ ने मौन जुलूस निकाल आतंकवाद का पुतला फूका


मुंबई में हुए बम्ब कांड के विरोध में आज क़स्बा शिवराजपुर में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा कानपुर ग्रामीण की जिल अध्यक्ष गीता गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा महिला कारकार्ताओ ने आतंकवाद का पुतला फूक कर पुरे कस्बे में मौन जुलूस निकला | गीता गुप्ता ने बम्ब कांड की निद्दा करते हुए कहा की आतंकवाद को जड़ से ख़त्म होना चाहिए | जिसके लिए आपस में वाद विवाद छोड़कर सभी वर्ग धर्म अवं सभी पार्टियों को मिल कर सामना करना चाहिए | तथा सभी को मिलकर आतंकवाद का जड़ से खत्म करना चाहिए | इस मौके पर उनके साथ नगर अध्यख किरण शुक्ला, कोमल राठौर, लक्ष्मी  राठौर, शांति वर्मा , मीना कठेरिया, रमा काँटी, रामबेटी, लक्ष्मी  पांडेय ,संगीता सिंह सहित सैकड़ो महिलाये उपस्थित रही | शिवराजपुर क़स्बा में आतंकवाद का पुतला फूकने अवं मौन जुलूस निकलने के बाद भाजपा के कार्यकर्ताओ द्वारा एक शोक सभा का आयोजन किया गया जिसमे मुंबई बम्ब कांड में सहीदो अवं अन्य मरे गए लोगो को श्रद्धांजलि देते हुए दो मिनट का मौन रखा गया| तथा बम्ब कांड की निंदा की गयी | शोक सभा में प्रमुख रूप से पूर्व कानपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष राम किशन सिंह , मनोज पांडेय, कमेन्द्र त्रिपाठी, अनिल कटियार उपस्थित रहे|