Slides

Friday 27 June 2008

विजय संकल्प रैली में बस भरके महिलाओं को ले जाती महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष गीता गुप्ता


२७ जून २००८ को होने वाली आडवाणी जी की विजय संकल्प रैली में भारतीय जनता पार्टी कानपुर ग्रामीण महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष गीता गुप्ता बस भरके महिलाओं को ले जाते हुए |

Wednesday 25 June 2008

आडवाणी की रैली में भीड़ जुटाने के लिए कवायड तेज



चौबेपुर २५ जून भाजपा नेता लाल कृष्ण आडवाणी की आगामी २७ जून को प्रश्तावित रैली में अधिक से अधिक भीड़ जुटाने की कवायद में आज भाजपा महिला मोर्चा कानपुर ग्रामीण के बैनर तलेमहिलाओं के जथ्थे ने जगह जगह जान संपर्क कर लोगो को रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुँचने के लिए प्रेरित किया| इस दौरान महिला मोर्चा नेताओं ने मेह्गाई की कमर तोड़ने वाली कांग्रेस सरकार एवं प्रदेश में बढ़ते कुशाशन एवं भ्रस्टाचार के लिए जिम्मेदार बसपा सरकार के खिलाफ लोगोके बीच अपनी भड़ास निकाली |
भाजपा महिला मोर्चा कानपुर ग्रामीण अध्यक्ष गीता गुप्ता एवं महामंत्री श्रीमती निर्मल मिश्रा ने कहा की अच्छे शाशन एवं महंगाई से बचाने के लिए अब लोगो के पास भाजपा के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है| इसलिए अब समय आ गया हैकि आम आदमी भी भाजपा के साथ जुड़कर केंद्र में भाजपा की सरकार बनवाये तभी लोगो को इस कमरतोड़ बढ़ती मेह्गाई एवं कुशाशन से मुक्ति मिलेगी| लोगो को फूलबाग की रैली में आने के लिए प्रेरित करते हुए महिला मोर्चे के जथ्थे ने आज मंधना,नारामऊ,ननकारी इत्यादि कस्बो में जनसम्पर्क किया , इस दौरान जथ्थे में मधु शुक्ल,मिथलेश गुप्ता,रमाकांती,किरण तिवारी,निशा दीक्षित आदि प्रमुख महिलाओं के अलावा करीब तीन दर्जन महिला कार्यकर्ता साथ में थी

Saturday 21 June 2008

रैली में पहुंचेगा महिलाओं का रैला

शिवराजपुर २१ जून क़स्बा स्थित अतिथि गृह में महिला मोर्चा कानपुर ग्रामीण की बैठक आज संपन्न हुई जिसमे २७ जून को कानपुर में होने वाली रैली में अधिक से अधिक महिलाओं को पहुंचाने का संकल्प लिया | बैठक की मुख्या अतिथि प्रदेश प्रभारी कमलावती सिंह व अद्यक्षता जिला अध्यक्ष गीता गुप्ता ने की | मुख्या अतिथि ने महिलाओं को सम्भोदित करते हुए कहा की २७ जून को भारी संख्या में महिला मोर्चा फूलबाग पहुंचकर इस बात का सन्देश पूरे देश में दे की मेह्गाई और भ्रष्टाचार से अब जनता परेशां हो चुकी है उसे दो समय की रोटी जुटाने में भी मुश्किलों का सामना करना पद रहा है | जिला अध्यक्ष रवि दीक्षित ने भी महिलाओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुँचने की अपील की जिससे यह सिद्ध हो सके भाजपा ने ३३ प्रतिशत पार्टी में आरक्षण महिलाओं को दिया है | पूर्व जिला अध्यक्ष रामकिशन सिंह ने साधन उपलब्ध कराने का आस्वाशन दिया | बैठक में मुख्या रूप से सियाजनकी , रमाकांती,निशा दीक्षित,प्रसून त्रिपाठी,राम दुलारी,शकुंतला गुप्ता,मधु , मीना शामिल हुई , कार्यक्रम का सञ्चालन निर्मल मिश्रा ने किया

Friday 20 June 2008

शिवराजपुर से रैल्ली में पहुंचेगे पांच हज़ार भाजपाई



२७ जून २००८ को कानपुर फूलबाग में आयोजित विजय संकल्प रैल्ली को सफल बनाने के लिए आज शिवराजपुर के बारातशाला में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई जिसकी अद्यक्षता कानपुर ग्रामीण के जिला अध्यक्ष रवि दीक्षित ने की , इस मौके पर मुख्या अतिथि के रूप में आये भाजपा के प्रांतीय नेता राकेश जैन एवं पूर्व सांसद श्याम बिहारी मिश्रा ने देश एवं प्रदेश सरकारों पर जमकर प्रहार किये | उन्होंने कहा इससमय देश में भ्रष्टाचार चरम पर है | तथा मेह्गाई ने जनता की कमर तोड़ दी है तथा आने वाले चुनाव में इसका जवाब केंद्र एवं प्रदेश सरकारों को जनता देगी | बैठक में २७ जून को प्रस्तावित विजय संकल्प रैली में शिवराजपुर ब्लॉक से पांच हज़ार कार्यकर्ताओं को पहुंचाने का संकल्प लिया गया |
इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष रामकिशन सिंह,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष गीता गुप्ता ,पदम् त्रिवेदी,अश्विनी अग्निहोत्री,श्याम नारायन तिवारी,आदेश गुप्ता,कैलाश नारायन कटियार,राजेश अग्गरवाल,राम चंद्र त्रिपाठी,मनोज पांडेय , पवन गुप्ता,भार्गवी नारायन पांडेय,रवि शंकर तिवारी ,आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे |