Slides

Saturday 21 June 2008

रैली में पहुंचेगा महिलाओं का रैला

शिवराजपुर २१ जून क़स्बा स्थित अतिथि गृह में महिला मोर्चा कानपुर ग्रामीण की बैठक आज संपन्न हुई जिसमे २७ जून को कानपुर में होने वाली रैली में अधिक से अधिक महिलाओं को पहुंचाने का संकल्प लिया | बैठक की मुख्या अतिथि प्रदेश प्रभारी कमलावती सिंह व अद्यक्षता जिला अध्यक्ष गीता गुप्ता ने की | मुख्या अतिथि ने महिलाओं को सम्भोदित करते हुए कहा की २७ जून को भारी संख्या में महिला मोर्चा फूलबाग पहुंचकर इस बात का सन्देश पूरे देश में दे की मेह्गाई और भ्रष्टाचार से अब जनता परेशां हो चुकी है उसे दो समय की रोटी जुटाने में भी मुश्किलों का सामना करना पद रहा है | जिला अध्यक्ष रवि दीक्षित ने भी महिलाओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुँचने की अपील की जिससे यह सिद्ध हो सके भाजपा ने ३३ प्रतिशत पार्टी में आरक्षण महिलाओं को दिया है | पूर्व जिला अध्यक्ष रामकिशन सिंह ने साधन उपलब्ध कराने का आस्वाशन दिया | बैठक में मुख्या रूप से सियाजनकी , रमाकांती,निशा दीक्षित,प्रसून त्रिपाठी,राम दुलारी,शकुंतला गुप्ता,मधु , मीना शामिल हुई , कार्यक्रम का सञ्चालन निर्मल मिश्रा ने किया

No comments:

Post a Comment