Slides

Wednesday 25 June 2008

आडवाणी की रैली में भीड़ जुटाने के लिए कवायड तेज



चौबेपुर २५ जून भाजपा नेता लाल कृष्ण आडवाणी की आगामी २७ जून को प्रश्तावित रैली में अधिक से अधिक भीड़ जुटाने की कवायद में आज भाजपा महिला मोर्चा कानपुर ग्रामीण के बैनर तलेमहिलाओं के जथ्थे ने जगह जगह जान संपर्क कर लोगो को रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुँचने के लिए प्रेरित किया| इस दौरान महिला मोर्चा नेताओं ने मेह्गाई की कमर तोड़ने वाली कांग्रेस सरकार एवं प्रदेश में बढ़ते कुशाशन एवं भ्रस्टाचार के लिए जिम्मेदार बसपा सरकार के खिलाफ लोगोके बीच अपनी भड़ास निकाली |
भाजपा महिला मोर्चा कानपुर ग्रामीण अध्यक्ष गीता गुप्ता एवं महामंत्री श्रीमती निर्मल मिश्रा ने कहा की अच्छे शाशन एवं महंगाई से बचाने के लिए अब लोगो के पास भाजपा के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है| इसलिए अब समय आ गया हैकि आम आदमी भी भाजपा के साथ जुड़कर केंद्र में भाजपा की सरकार बनवाये तभी लोगो को इस कमरतोड़ बढ़ती मेह्गाई एवं कुशाशन से मुक्ति मिलेगी| लोगो को फूलबाग की रैली में आने के लिए प्रेरित करते हुए महिला मोर्चे के जथ्थे ने आज मंधना,नारामऊ,ननकारी इत्यादि कस्बो में जनसम्पर्क किया , इस दौरान जथ्थे में मधु शुक्ल,मिथलेश गुप्ता,रमाकांती,किरण तिवारी,निशा दीक्षित आदि प्रमुख महिलाओं के अलावा करीब तीन दर्जन महिला कार्यकर्ता साथ में थी

No comments:

Post a Comment