Slides

Sunday 30 November 2008

भाजपा की महिलाओ ने मौन जुलूस निकाल आतंकवाद का पुतला फूका


मुंबई में हुए बम्ब कांड के विरोध में आज क़स्बा शिवराजपुर में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा कानपुर ग्रामीण की जिल अध्यक्ष गीता गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा महिला कारकार्ताओ ने आतंकवाद का पुतला फूक कर पुरे कस्बे में मौन जुलूस निकला | गीता गुप्ता ने बम्ब कांड की निद्दा करते हुए कहा की आतंकवाद को जड़ से ख़त्म होना चाहिए | जिसके लिए आपस में वाद विवाद छोड़कर सभी वर्ग धर्म अवं सभी पार्टियों को मिल कर सामना करना चाहिए | तथा सभी को मिलकर आतंकवाद का जड़ से खत्म करना चाहिए | इस मौके पर उनके साथ नगर अध्यख किरण शुक्ला, कोमल राठौर, लक्ष्मी  राठौर, शांति वर्मा , मीना कठेरिया, रमा काँटी, रामबेटी, लक्ष्मी  पांडेय ,संगीता सिंह सहित सैकड़ो महिलाये उपस्थित रही | शिवराजपुर क़स्बा में आतंकवाद का पुतला फूकने अवं मौन जुलूस निकलने के बाद भाजपा के कार्यकर्ताओ द्वारा एक शोक सभा का आयोजन किया गया जिसमे मुंबई बम्ब कांड में सहीदो अवं अन्य मरे गए लोगो को श्रद्धांजलि देते हुए दो मिनट का मौन रखा गया| तथा बम्ब कांड की निंदा की गयी | शोक सभा में प्रमुख रूप से पूर्व कानपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष राम किशन सिंह , मनोज पांडेय, कमेन्द्र त्रिपाठी, अनिल कटियार उपस्थित रहे|

Wednesday 13 August 2008

भाजपाइयों ने जुलूस निकाल कर रास्ता जाम किया

शिवराजपुर १३ अगस्त २००८ , अमरनाथ श्राइन बोर्ड को भूमि हस्तांतरण मामले को लेकर आज शिवराजपुरमें भाजपाइयों ने जुलूस निकाल कर चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया जुलूस में भाजपाइयों के साथ हिन्दू संगठनो के कार्यकर्ता उपस्थित रहे अमरनाथ श्राइन बोर्ड से भूमि वापस लेने को लेकर भाजपा सहित हिन्दू संगठनो के आवाहन पर भारत बंद का शिवराजपुर में व्यापक असर दिखा संगठन के कार्यकर्ताओं ने क़स्बा स्थित भूतेश्वर मंदिर में इकठ्ठा होकर कसबे में जुलूस निकाल कर सरकार विरोदी नारेबाजी की भाजपा नेताओ सहित हिन्दू संगठनो के कार्यकर्ताओ ने जी.टी.रोड जाम कर विरोध प्रदर्शन किया | प्रदर्शन करने वालो में मुख्या रूप से भाजपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष रवि दीक्षित,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष गीता गुप्ता, रामकिशन सिंह,निर्मल मिश्रा,कमल त्रिवेदी,कर्मेन्द्र त्रिपाठी,आदेश गुप्ता,पदम् कांत त्रिवेदी,मधु शुक्ल ,रमाकांती,सियाजनकी,लक्ष्मी राठौर,किरण तिवारी,अविनाश शुक्ल,मनोज पांडेय आदि लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे |

Wednesday 23 July 2008

महिलाएं भी बूथ स्तर तक मजबूत करे संगठन को





२३ जुलाई २००८ भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा को भी बूथ स्तर तक संगठन खड़ा कर जनसमस्याओं के विरोध में जूझना होगा | जिला प्रभारी जीत कुमारी दुबे ने महिलाओं को सलाह डी की वो पार्टी में सक्रियता बढाए ताकि उनको भी भागीदारी मिल सके | उन्होंने इस दौरान मेह्गाई के लिए केंद्र सरकार को घेरते हुए कहाकि आने वाले चुनाव में जनता संप्रग को सबक सिखाएगी|
शिवराजपुर में आयोजित महिला मोर्चा की ग्रामीण इकाई की बैठक को सम्भोदित करते हुए जीत कुमारी दुबे ने कहाकि मेह्गाई से आम आदमी की कमर टूट गयी है | परमाणु करार के बेचैन संप्रग सरकार इस और ध्यान तक नहीं दे रही है| भाजपा शाशन में आसानी से मिलने वाली रसोई गैस हफ्तों लाइन लगानेके बाद भी हाँथ नहीं आ रही है|उन्होंने मोर्चा अध्यक्ष को निर्देश दिए की वो बूथ स्तर पर संगठन खड़ा करे | इसके पहले उनहोनेसरस्वति प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बैठक का सुभारम्भ किया | बैठक की अद्यक्षता महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष गीता गुप्ता ने की बैठक में पुष्प मिश्रा,निशा दीक्षित,मीना कठेरिअ,लक्ष्मी राठौर,कमला कुरील,राम दुलारी, मिथलेश गुप्ता तथा किरण शुक्ल आदि थी |

Monday 21 July 2008

बिजली समस्या से त्रस्त ग्रामीणों ने सबस्टेशन घेरा , नारेबाजी

शिवराजपुर क्षेत्र में बिजली की अनियमित आपूर्ति से त्रस्त ग्रामीणों ने रविवार को बाजार बंदकर सबस्टेशन का घेराव कर नारेबाजी की | आपूर्ति सुधार न होने पर ग्रामीणों ने क्रमिक अनशन की चेतावनी दी है |
चौबेपुर व शिवराजपुर क्षेत्र में बीते दो माह से बिजली की लचर आपूर्ति से ग्रामीणों में रोष बना हुआ है| रविवार को शिवराजपुर टाउन एरिया के लोगो ने विभागीय उदासीनता के कारण सबस्टेशन का घेराव किया | उत्तेजित लोगो ने बाजार बंद कर २ घंटे तक नारेबाजी करते हुए बिजली कर्मचारियों के खिलाफ भड़ास निकाली|
क़स्बा निवासी महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष गीता गुप्ता,रविंद्र बाजपेयी,केशव गुप्ता,राजू गुप्ता आदि ने बताया के महीनो से ट्रांसफार्मर ख़राब है , वही शिवराजपुर टाउन एरिया को मात्रा तीन घंटे बिजली दी जा रही है अगर समस्या का दो दिनों के भीतर निषतरं न कराया गया सो सभी लोग सबस्टेशन पर क्रमिक अनशन करेंगे | हंगामा या घेराव की सूचना पर सबस्टेशन पहुंचे थाना प्रभारी ने लोगो की एस.डी.ऍम से वार्ता कराई| एस.डी.ऍम ने आश्वासन दिया की बिजली विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर आपूर्ति की व्यवस्था दुरुस्त कराई जायेगी

Thursday 17 July 2008

भाजपा महिला मोर्चा की बैठक संपन्न

भाजपा महिला मोर्चा कानपुर ग्रामीण की जिलाध्यक्ष गीता गुप्ता की अद्यक्षता में शिवराजपुर में बैठक संपन्न हुई | इसमें प्रदेश कार्यसमिति की सदस्य जीत कुमारी दुबे ने कार्यकर्ताओं से संगठन मजबूत करने की बात कही | उन्होंने कहा की प्रत्येक बूथ पर प्रमुख, सेह प्रमुख बनाया जाना चाहिए | जिलाध्यक्ष गीता गुप्ता ने कहा की जिले से भाजपा को लोकसभा चुनाव में जीत दिलाने का पूरा प्रयास किया जाएगा | बैठक में निशा दीक्षित,शकुंतला गुप्ता,किरण तिवारी,मीना कठेरिया,लक्ष्मी राठौर,मिथलेश गुप्ता,प्रेम जानकी,मुन्नी देवी,राम दुलारी,किरण शुक्ल आदि मौजूद थी|

Tuesday 1 July 2008

घायल गाय का इलाज करने के लिए सरकारी डॉक्टर ने पैसे मांगे, हंगामा



१ जुलाई २००८ को शिवराजपुर कसबे में बीते सोमवार  को अज्ञात वाहन द्वारा आवारा गाय को टक्कर मारने के बाद में उसके इलाज के लिए सरकारी डॉक्टर द्वारा पैसे मांगने पर कस्बावासियों ने हंगामा काटते हुए पशु चिकित्षक के विरुद्ध जिलाधिकारी से कार्यवाही करने की मांग की | ग्रामीणों ने भाजपा महिला मोर्चा कानपुर ग्रामीण की जिला अध्यक्ष गीता गुप्ता के नेतृत्व में चंदा कर इलाज़ कराया |

गत एक माह पूर्व चौबेपुर में दो गायो के कंकाल मिलने पर विहिप व भाजपा नेताओं ने जमकर हंगामा किया था जिसके बाद सकती होने पर आजकल कसबे में फिर आवारा गाये नजर आने लगी है | बीते सोमवार को शिवराजपुरकस्बा के वार्ड न.१ के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी जिसके इलाज़ के लिए कस्बावासी पशु चिकित्शालय पहुंचे | जहां पर उपस्थित चिकित्सको ने पैसे लेकर इलाज़ करने की बात कही थी जिसपर ग्रामीणों ने भाजपा महिला मोर्चा कानपुर ग्रामीण की जिलाध्यक्ष गीता गुप्ता के नेतृत्व में हंगामे की बाद जिला अधिकारी से पशु चिकित्षक के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की |

Friday 27 June 2008

विजय संकल्प रैली में बस भरके महिलाओं को ले जाती महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष गीता गुप्ता


२७ जून २००८ को होने वाली आडवाणी जी की विजय संकल्प रैली में भारतीय जनता पार्टी कानपुर ग्रामीण महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष गीता गुप्ता बस भरके महिलाओं को ले जाते हुए |

Wednesday 25 June 2008

आडवाणी की रैली में भीड़ जुटाने के लिए कवायड तेज



चौबेपुर २५ जून भाजपा नेता लाल कृष्ण आडवाणी की आगामी २७ जून को प्रश्तावित रैली में अधिक से अधिक भीड़ जुटाने की कवायद में आज भाजपा महिला मोर्चा कानपुर ग्रामीण के बैनर तलेमहिलाओं के जथ्थे ने जगह जगह जान संपर्क कर लोगो को रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुँचने के लिए प्रेरित किया| इस दौरान महिला मोर्चा नेताओं ने मेह्गाई की कमर तोड़ने वाली कांग्रेस सरकार एवं प्रदेश में बढ़ते कुशाशन एवं भ्रस्टाचार के लिए जिम्मेदार बसपा सरकार के खिलाफ लोगोके बीच अपनी भड़ास निकाली |
भाजपा महिला मोर्चा कानपुर ग्रामीण अध्यक्ष गीता गुप्ता एवं महामंत्री श्रीमती निर्मल मिश्रा ने कहा की अच्छे शाशन एवं महंगाई से बचाने के लिए अब लोगो के पास भाजपा के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है| इसलिए अब समय आ गया हैकि आम आदमी भी भाजपा के साथ जुड़कर केंद्र में भाजपा की सरकार बनवाये तभी लोगो को इस कमरतोड़ बढ़ती मेह्गाई एवं कुशाशन से मुक्ति मिलेगी| लोगो को फूलबाग की रैली में आने के लिए प्रेरित करते हुए महिला मोर्चे के जथ्थे ने आज मंधना,नारामऊ,ननकारी इत्यादि कस्बो में जनसम्पर्क किया , इस दौरान जथ्थे में मधु शुक्ल,मिथलेश गुप्ता,रमाकांती,किरण तिवारी,निशा दीक्षित आदि प्रमुख महिलाओं के अलावा करीब तीन दर्जन महिला कार्यकर्ता साथ में थी

Saturday 21 June 2008

रैली में पहुंचेगा महिलाओं का रैला

शिवराजपुर २१ जून क़स्बा स्थित अतिथि गृह में महिला मोर्चा कानपुर ग्रामीण की बैठक आज संपन्न हुई जिसमे २७ जून को कानपुर में होने वाली रैली में अधिक से अधिक महिलाओं को पहुंचाने का संकल्प लिया | बैठक की मुख्या अतिथि प्रदेश प्रभारी कमलावती सिंह व अद्यक्षता जिला अध्यक्ष गीता गुप्ता ने की | मुख्या अतिथि ने महिलाओं को सम्भोदित करते हुए कहा की २७ जून को भारी संख्या में महिला मोर्चा फूलबाग पहुंचकर इस बात का सन्देश पूरे देश में दे की मेह्गाई और भ्रष्टाचार से अब जनता परेशां हो चुकी है उसे दो समय की रोटी जुटाने में भी मुश्किलों का सामना करना पद रहा है | जिला अध्यक्ष रवि दीक्षित ने भी महिलाओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुँचने की अपील की जिससे यह सिद्ध हो सके भाजपा ने ३३ प्रतिशत पार्टी में आरक्षण महिलाओं को दिया है | पूर्व जिला अध्यक्ष रामकिशन सिंह ने साधन उपलब्ध कराने का आस्वाशन दिया | बैठक में मुख्या रूप से सियाजनकी , रमाकांती,निशा दीक्षित,प्रसून त्रिपाठी,राम दुलारी,शकुंतला गुप्ता,मधु , मीना शामिल हुई , कार्यक्रम का सञ्चालन निर्मल मिश्रा ने किया

Friday 20 June 2008

शिवराजपुर से रैल्ली में पहुंचेगे पांच हज़ार भाजपाई



२७ जून २००८ को कानपुर फूलबाग में आयोजित विजय संकल्प रैल्ली को सफल बनाने के लिए आज शिवराजपुर के बारातशाला में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई जिसकी अद्यक्षता कानपुर ग्रामीण के जिला अध्यक्ष रवि दीक्षित ने की , इस मौके पर मुख्या अतिथि के रूप में आये भाजपा के प्रांतीय नेता राकेश जैन एवं पूर्व सांसद श्याम बिहारी मिश्रा ने देश एवं प्रदेश सरकारों पर जमकर प्रहार किये | उन्होंने कहा इससमय देश में भ्रष्टाचार चरम पर है | तथा मेह्गाई ने जनता की कमर तोड़ दी है तथा आने वाले चुनाव में इसका जवाब केंद्र एवं प्रदेश सरकारों को जनता देगी | बैठक में २७ जून को प्रस्तावित विजय संकल्प रैली में शिवराजपुर ब्लॉक से पांच हज़ार कार्यकर्ताओं को पहुंचाने का संकल्प लिया गया |
इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष रामकिशन सिंह,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष गीता गुप्ता ,पदम् त्रिवेदी,अश्विनी अग्निहोत्री,श्याम नारायन तिवारी,आदेश गुप्ता,कैलाश नारायन कटियार,राजेश अग्गरवाल,राम चंद्र त्रिपाठी,मनोज पांडेय , पवन गुप्ता,भार्गवी नारायन पांडेय,रवि शंकर तिवारी ,आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे |

Monday 14 April 2008

कानपुर ग्रामीण की महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष गीता गुप्ता ने कार्यकारिणी घोषित की

भाजपा जीला अध्यक्ष गीता गुप्ता ने रविवार को जिला कार्यकारिणी की घोषणा की इसमें निर्मल मिश्रा को महामंत्री बनाया पुष्प मिश्रा, रमा पांडेय,सियाजनकी कुशवाहा और प्रसून त्रिपाठी को उपाध्यक्ष , निशा दीक्षित को मीडिया प्रभारी , शकुंतला गुप्ता को कोषाध्यक्ष,मालती शर्मा,सुनीता कटियार,रमाकांती कुरील, तथा किरण तिवारी को मंत्री बनाया गया

Saturday 5 April 2008

मेह्गाई के विरोध में भाजपा महिलाओं ने चक्का जाम किया


५ अप्रैल २००८ दिन शनिवार को बढ़ती हुई मेह्गाई के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा ने शिवराजपुर में केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली और ग्रहड़ियों का बजट बिगड़ने तथा प्रधानमंत्री को समोधित नायब तहसीलदार को दिया |

शनिवार को महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने शिवराजपुर जी.टी.रोड पर चक्का जाम कर दिया , तथा केंद्र सरकार के खिलाफ जैम कर नारेबाजी की , यह कार्यक्रम महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष गीता गुप्ता की अगुआई में हुआ जिसमे गीता गुप्ता ने बताया के कोंग्रस सरकार के ४ साल के कार्यकाल में ४० फीसदी मेह्गाई बढ़ी है तथा १३ हज़ार से ज़्यादा किसानो ने आत्महत्या कर ली है |
चक्का जाम कर गीता गुप्ता ने महगाई को कम करने की मांग केंद्रे सरकार से की

Tuesday 22 January 2008

भाजपा की महिलाएं २१ को संसद घेरेंगी

२२ जनवरी २००८ राधाकृष्ण मंदिर परिसर शिवराजपुर में भाजपा कानपुर ग्रामीण महिला मोर्चा की बैठक जिला अध्यक्ष गीता गुप्ता की अद्यक्षता में संपन्न हुई | जिसमे महिलाओं को ३३% आरक्षण देने हेतु२१ फरवरी को संसद घेरने की बात की चर्चा की गयी , जिसमे पचास हजार महिला कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचेंगी